‼️ *एसएसपी अलीगढ़ द्वारा गैर जनपद से प्राप्त राजपत्रित अधिकारियों को रिहर्सल उपरांत ब्रीफ किया गया* ‼️
♦️ आज दिनांक 31.08.2021 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 स्व0 श्री कल्याण सिहं के त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान जनपद में वीवीआईपी/वीआईपी महानुभावों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में वीवीआईपी ड्यूटी में लगे जनपद/गैर जनपद से आये समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ करीब 01 घण्टे गोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें निम्न बिन्दुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गए –
🔸 वीवीआईपी/वीआईपी महानुभावों के आगमन-प्रस्थान के समय शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस/ सिविल पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया ।
🔸 हैलीपेड सुरक्षा /सर्किट हाउस सुरक्षा में लगे कर्म0गणों को विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया ।
🔸 पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रूप से रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
🔸 स्कॉर्ट/पायलट हेतु परिवहन शाखा को समय से वाहन उपलब्ध कराने एवं फ्लीट व्यवस्थापन हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये ।
‼️ *गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी में गैर जनपद से लगे राजपत्रित अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।* ‼️

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-