September 10, 2026

सऊदी अरब के आभा एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन अटैक , 8 लोग घायल और एक पैसेंजर विमान क्षतिग्रस्त – शरद पांडेय

Spread the love

सऊदी अरब के आभा एयरपोर्ट पर हुआ ड्रोन अटैक , 8 लोग घायल और एक पैसेंजर विमान क्षतिग्रस्त

रियाद (सऊदी अरब),। सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर फिर से ड्रोन के जरिए आतंकी हमला किया गया, हमला दक्षिण-पश्चिम में स्थित आभा हवाई अड्डे पर हुआ है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है और एक पैसेंजर विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। आतंकियों द्वारा पिछले 24 घंटों में आभा हवाई अड्डे पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। पहले हमले में कोई हताहत की खबर नहीं थी, मगर इस हमले में 8 लोग घायल हो गए है। ​स्पुतनिक ने बताया कि घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। सऊदी स्टेट टीवी ने बताया कि ड्रोन हमले में एक नागरिक विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्पुतनिक ने बताया कि हूती सैन्य अधिकारियों ने बार-बार सऊदी अरब पर ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पिछले कई महीनों में, सऊदी में हूती विद्रोहियों द्वारा कई हमले किए गए है। जहां सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष अभी भी जारी है।