दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश के बाद गुरुवार शाम को भी बारिश के साथ ही ओले पड़े। कई इलाकों में आलम ये रहा कि ओलावृष्टि के बाद नजारा बर्फबारी जैसा लग रहा था। खराब मौसम की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से सड़कों पर लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।
बारिश की वजह से सबसे अधिक दिक्कत का सामना दफ्तर से घर जाने वालों को करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। खराब मौसम का असर सेटेलाइट टीवी पर भी पड़ा, जिसकी वजह से कई चैनलों के प्रसारण में बाधा आई। तेज बारिश के साथ ही लगातार तेज हवाओं ने भी आमजन में ठिठुरने पैदा कर दी।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-