अजय चंद सेठ
***********
आजमगढ =कप्तागंज थाना क्षेत्र के कौड़िया जलालपुर जगनंदन पट्टी गांव में ग्राम सभा की सात विस्वा जमीन पर स्थिति एक गढ्ढे मे गांव के समस्त घरों का पानी की निकासी होती है गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने पुलिस की मिली भगत से रातों रात पाट कर कब्जा कर लिया इस सन्दर्भ। मे गांव के महगू सेठ ने जब इसकी लिखित शिकायत जिले के आला अफसरों। से की तो गांव के दंबग हवलदार सिंह, सूवेदार सिंह, बन्टी सिंह और कुछ अग्यात लोगों ने ने महगू सेठ के ऊपर उस समय हमला कर दिया जब महगू सेठ अपनी पत्नी के साथ सुबह 6 बजे टहलने केलिए गांव के बाहर निकले थे कि उपरोक्त दंबग लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर महगू सेठ वपत्नी सुराती देवी के उपर प्राणघातक हमला किया गया जिससे पति पत्नी को चोटें आईं हैं इसकी शिकायत जब प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज से लिखित दी। तो थाने से न्याय नहीं मिला उल्टे पीडित पक्ष को थाने में अपमानित कर थाने में बैठा दिया गया इस सन्दर्भ मे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के यहां पीड़ित व्यक्ति ने अपने व परिवार के जान माल की सुरक्षा कि गुहार लगाते हुए दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करे।




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-