September 21, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 29.08.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी* ने पुलिस लाइन में कम्पोजिट स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स हेतु किया स्थल का चयन । व हॉर्स राइडिंग स्कूल का भी मुआयना किया गया- कोविड-काल समाप्त होने पर, स्कूल आदि प्रारंभ होने के बाद ,रविवार को बच्चों को घुड़सवारी और उससे जुड़े उपकरण और घोड़ों के बारे में यहां पर जानकारी दी जाएगी ।

 

2- *एसएसपी* के निर्देशन में *भूमाफिया अपराधियों के विरुद्ध अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में भूमाफिया दीपक सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा व फर्जी बैनामा का व्यापार कर चल सम्पत्ति “कीमत करीब 21 लाख रुपये ” ( 21,00,000 /-रू0) गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन की जब्त ।

 

3- *एसएसपी * के निर्देशन में *“मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जनपद अलीगढ़* में *महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास* का वातावरण बनाने के उद्देश्य से *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा जागरुक किया गया ।

 

4- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस बरामद ।

 

5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना छर्रा पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 29 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 86 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

8- *अग्निशमन केन्द्र* बन्नादेवी, अलीगढ की यूनिट द्वारा अग्निशमन केन्द्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन केन्द्र परिसर की साफ-सफाई की गयी तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अतरौली, अलीगढ़ द्वारा एसडीएम महोदय अतरौली के साथ केएमवी काॅलेज अतरौली पर बने पण्डाल एवं पिलखुनी हैलीपैड का निरीक्षण किया गया।

 

9- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 618 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 87,500/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया ।

*ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान:-18, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-68,

*ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-35

*ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान/सीज-42, बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-48, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-37,

 

10- *एसएसपी * द्वारा चलाये जा रहे अभियान *ऑपरेशन नकेल* के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में शहर के अन्दर चलने वाले *141 ऑटो पर यूनिक नम्बर की कार्यवाही* यातायात पुलिस द्वारा की गयी । एवं बिना परमिट एवं परमिट की शर्तो के उल्लघंन करने वाले 17 वाहनों को सीज किया गया ।*जिसमें मुख्यतः गैर जनपद कासगंज, मथुरा और हाथरस के ऑटो शामिल थे।*

 

11. *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में अलीगढ पुलिस लाइन स्थित मन्दिर में *जन्माष्टमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में* अलीगढ़ पुलिस कार्मिकों द्वारा *भगवान श्री कृष्ण की झांटीकी* सजाई गई है ।