October 23, 2026

बुर्का पहन कर बदमाश दुकान में आया, असलहा दिखा कर लूट ली ज्वैलरी की दुकान –

Spread the love

*लखनऊ , बुर्का पहन कर बदमाश दुकान में आया, असलहा दिखा कर लूट ली ज्वैलरी की दुकान -*

 

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी में लाख कोशिशों का बावूजद लूट और अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला लखनऊ के गोमतीनगर खरगापुर इलाके का है। जहां बदमाश ने दिनदहाड़े असलहे के दम पर एक ज्वैलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गया। बता दें कि बुर्का पहने एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर असलहे के दम पर लूट की वारदात को अंज़ाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरे को गिरफ्तार करने के लिए तलाश में जुट गई है।

 

*खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज*

 

फ़िलहाल बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है मौके पर पहुंचे डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन ने बताया कि बुर्का पहने हुए एक बदमाश ज्वेलर्स की दुकान में आया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया फिलहाल सीसीटीवी की मदद से बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

*बुर्का पहनकर बदमाश दुकान में हुआ दाखिल*

 

पीड़ित आर्यन सोनी ने बताया कि बुर्का पहने हुए एक बदमाश दुकान में आया और ज्वेलरी देखने के बहाने से उसने अपने बैग से असलहा निकालकर दुकान दार पर लगा दिया जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं दुकान मालिक ने अपने नौकर को इस साजिश में मिला हुआ बताया है अब पुलिस नौकर से पूछताछ कर रही है।