May 6, 2026

वाराणसी थाना शिवपुर भवानी खुर्द मे भूत प्रेत के चक्कर में एक व्यक्ति की हत्या –

Spread the love

वाराणसी थाना शिवपुर भवानी खुर्द मे भूत प्रेत के चक्कर में एक व्यक्ति की हत्या

आज दिनांक 29.08.2021को सुबह लगभग दस बजे के करीब राजेन्द्र उम्र करीब 55 वर्ष रिश्तेदारी से अपने घर वापस भवानी खुर्द आये ही थे कि रात मे उनके पटिदार के घर से कहासुनी भूत प्रेत लेकर हुई थी।उस समय राजेन्द्र घर नहीं थे। उनके पटिदारो ने जब सुबह देखा कि राजेन्द्र घर पर आ गये हैं और अकेले हैं तो उनके पटिदार एक राय होकर राजेन्द्र के घर पर चढ़ आए और घर में से खिचकर लाठी डन्डे से मारने पिटने लगे जिससे राजेन्द्र बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए मंडलीय कबीर चौरा हास्पिटल लेकर गये जहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना पाते ही मौके पर कई थानो की फोर्स पहुँच गयी,और जाँच मे जुट गई और हमलावरो की तलाश की जा रही है।