October 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जनता के बीच अपने विचार रखे-

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जनता के बीच अपने विचार रखे। आज मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 80 वां एपिसोड प्रसारित हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में हॉकी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जबतक ओलंपिक में हॉकी में पदक नहीं मिलता तबतक जीत का आनंद नहीं आता। इससे पहले ‘‘मन की बात’’ के 79 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया था कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए भी एकजुट होना है। उन्होंने कहा-यह संकल्प लें कि देश ही हमारी सबसे बड़ी आस्था, सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रहेगा। ‘राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम’ के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है।’’