May 5, 2026

थाना चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त पिन्टू कुमार को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद चोरी का मोबाइल बरामद-

Spread the love

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण

*प्रेस नोट*

*दिनांक-28.08.2021*

 

*थाना चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त पिन्टू कुमार को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद चोरी का मोबाइल बरामद*

 

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 28-08-2021 को उमरहा नहर के पास से पिन्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक अदद चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. पिन्टू कुमार पुत्र बरसाती प्रसाद, निवासी उमरहा नहर, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 345/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

*बरामदगी-*

• एक अदद मोबाइल फोन

*पुलिस टीम का विवरण-*

1. थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

2. उ0नि0 राहुल मौर्य चौकी प्रभारी चिरईगांव थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

3. का0 मनोज कुमार थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

 

 

सोशल मीडिया सेल

जनपद वाराणसी

ग्रामीण।