August 12, 2026

थाना चोलापुर पुलिस ने शातिर लुटेरा अमित कुमार, मंनीष कुमार व अनील कुमार को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 अदद लूटी गई मोबाइल फोन व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद-

Spread the love

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण

*प्रेस नोट*

*दिनांक-28.08.2021*

 

*थाना चोलापुर पुलिस ने शातिर लुटेरा अमित कुमार, मंनीष कुमार व अनील कुमार को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 अदद लूटी गई मोबाइल फोन व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद।*

 

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय पिण्डरा के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0344/2021 धारा 392 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार, मनीष कुमार व अनील कुमार को औरा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल व लूट की हुई 11 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त—*

1. अमित कुमार पुत्र सचानू राम नि0 अल्लोपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 21 वर्ष।

2. मनीष कुमार पुत्र गोवर्धन नि0 दशवतपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष।

3. अनील कुमार पुत्र रामजी नि0 अल्लोपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण—*

• 11 अदद एण्ड्राइड स्क्रीन टच मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियो का

• एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर

*पंजीकृत अभियोग—*

1. मु0अ0सं0 0344/2021 धारा 392/411/413/414 भादवि,थाना चोलापुर,वाराणसी

*गिरफ्तार करने वाली टीम—*

1. उ0नि0 इन्दूकान्त पाण्डेय

2. उ0नि0 अग्रचारी यादव

3. हे0का0 राणाप्रताप सिहं सिसौदिया

4. का0 राहुल कुमार

5. का0 मुकेश वर्मा

 

 

सोशल मीडिया सेल

जनपद वाराणसी

ग्रामीण।