April 20, 2026

करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी से महज दो किलोमीटर पर लगातार हो रही छिनोती पुलिस मामले से अनजान बनी हुई-

Spread the love

करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी से महज दो किलोमीटर पर लगातार हो रही छिनोती पुलिस मामले से अनजान बनी हुई है जबकि पीड़ित ने 112, नंबर पर सुचना दी थी और मौके पर 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन दुसरे दिन भी मारपीट कर छिनैती की घटना सामने आई जानकारी के अनुसार मर्दापुर गांव के सामने तीन अलग-अलग बाइक पर सवार अज्ञात छः नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक सवार को घेराबंदी कर के 20 हजार रुपए नकदी समेत एक मोबाइल फोन की छिनैती। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेजा थाना क्षेत्र के सुकाठ गांव निवासी रज्जन लाल पटेल बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में बेंन्दो गांव के लिए गया था। जहां से देर रात 1 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल से मिर्जापुर- प्रयागाराज राष्ट्रीय राज्य मार्ग से घर के लिए लौट रहा था । अभी वह मर्दापुर गांव स्थित प्रकाश हॉस्पिटल के पास पहुंचा था , कि उसी बीच तीन अलग-अलग बाइक पर सवार 6 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को रुकवा कर घेराबंदी कर लिया। जिसके बाद उक्त बदमाशों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने पास में रखें 20 हजार रुपए नकदी समेत मोबाइल फोन को छीन कर फरार हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने पास के एक ढाबे पर जाकर ढाबा संचालक के मोबाइल फोन से डायल 112 पर सूचना दी। सूचना होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चली गई।