*वाराणसी:* 21, 22 व 23 जनवरी को वाराणसी में हुए उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय आयोजन प्रवासी भारतीय दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन की अच्छाई के चर्चे दिल्ली से लेकर विदेश तक हुए। इस आयोजन में ख़ास रहा वाराणसी में ट्रेफिक का सञ्चालन क्योंकि यहाँ ट्रेफिक ही सबसे बड़ी समस्या थी। इस आयोजन में एसपी ट्रेफिक सुरेश चन्द्र रावत और उनकी टीम ने पूरे महानगर में यातायात का संतुलन करके दिखाया और कहीं भी जाम नहीं लगने दिया।
इस बात की प्रशंसा करते हुए डीजीपी ओ पी सिंह ने एसपी यातयात सुरेश चन्द्र रावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस सम्बन्ध में बात करते हुए पुलिस अधीक्षक यातयात सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान शहर में ट्रेफिक की व्यवस्था को सुचारू रखना और कहीं भी जाम नहीं लगने देने का कार्य चुनौती से भरा हुआ था। शहर बनारस में जाम की समस्या बहुत है। प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान हमने फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ शहर में इस आयोजन के दौरान कहीं भी जाम नहीं लगने दिया और ना ही कहीं से जाम की सूचना हमें मिली।उन्होंने बताया कि डीजीपी ओ पी सिंह द्वारा इस सफल आयोजन में सफल और कुशल यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुझे सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र सिर्फ मुझे ही नहीं पूरी यातयात टीम और वाराणसी की जनता की प्रशंसा का पत्र हैं। उनके ही सहयोग से यह संभव हो पायाSP ट्रैफिक ने इसके लिये वाराणसी की जनता को ट्वीट करके धन्यवाद दिया है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-