स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 46,164 नए मामले सामने आए हैं और 607 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 34,159 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। देश में अबतक कोरोना के 3,25,58,530 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 3,33,725 ऐक्टिव केस हैं। अबतक 3,17,88,440 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं जबकि 4,36,365 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटे में जितने भी नए केस और मौत सामने आए हैं उनमें से 31,445 केस और 215 मौतें सिर्फ केरल में हुई हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-