October 23, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 24.08.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) -2021 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त परीक्षा केन्द्रों पर शान्ति व्यवस्था एवं आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने तथा मार्ग यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध किया गया ।

 

2- *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना अकराबाद पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद ।

 

3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 02 लुटेरे किये गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोबाइल फोन बरामद ।

 

4- _*सोशल मीड़िया पर असलहा लहराना पड़ा भारी, पहुँचा हवालात*_, *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना टप्पल पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद ।

 

5- *अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्री राजीव कृष्ण महोदय* द्वारा साइबरपीस फाउन्डेशन के साथ “साइबर जागरुकता” केम्पेन चलाया जा रहा है जिसमें आज दिनाँक 24-08-2021 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* के निर्देशन में साइबर एक्सपर्ट द्वारा आज *महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले साइबर अपराध व उनसे बचाव* तथा कानूनी प्रावधान के तहत सेक्सुअल ऑफेंसेस, Non सेक्सुअल offences, सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाना, साइबर ग्रूमिंग, साइबर स्टॉकिंग के बारे में जानकारी दी गयी ।

 

6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 26 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 68 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही

 

8- *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 177 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 86,000/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया । *ऑपरेशन साइलेंस* के तहत मोडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न में किए गए चालान:-12, *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत-22, *ऑपरेशन ब्लैक कैट* के तहत शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई/चालानः-25 तथा *ऑपरेशन नकेल* के तहत बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चालानों/सीज की संख्या-12, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध किए गए चालानों/सीज की संख्या:-17,

 

9- *अग्नि शमन केन्द्रों में नियुक्त अधि0/कर्मगणों द्वारा सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुये उपकरणों को चैक किया गया तथा उपस्थित व्यक्तियों को अग्निशमन यन्त्रों को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया* एवं अग्निशमन केन्द्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई की गयी । एवं अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा समय 16.00 बजे से आयोजित साइबर क्राइम से सम्बन्धित कार्यक्रम को सुना गया।