October 22, 2026

योगी सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में किये गए हजारों करोड़ के महाघोटाले के ख‍िलाफ “आप” मटका फोड़ कर कल 25 अगस्त को करेगी विरोध प्रदर्शन- अजय मिश्रा

Spread the love

*लखनऊ*

 

*योगी सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में किये गए हजारों करोड़ के महाघोटाले के ख‍िलाफ “आप” मटका फोड़ कर कल 25 अगस्त को करेगी विरोध प्रदर्शन*

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन में हुए महाघोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल 25 अगस्त को मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन करेगी ।

 

इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में स्वस्थ्य भवन, बेगम हजरत महल पार्क के पास पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराएंगे ।

 

*जलशक्ति मंत्री ने घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है इसलिये पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मटका फोड़ कर पानी चोरों के ख‍िलाफ कार्रवाई के ल‍िए आवाज बुलंद करेंगे इसके बाद भी जलशक्ति मंत्री करोड़ों के घोटाले के खिलाफ जांच नहीं बैठाते है तो इस घोटाले के खिलाफ माननीय न्यायालय भी जाएंगे*

 

महेंद्र सिंह (मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी)