आज़मगढ़ के मडया जयराम सिविल लाइंस में आज भारतीय जनता पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय का उद्घाटन हुआ भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कल बताया कि इस कार्यालय का उद्घाटन निर्माण काफी दिनों से चल रहा था उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 51 कार्यालयों का उद्घाटन किया है उसी क्रम में आज आजमगढ़ जनपद में जनपदीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया है, मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए इस कार्यालय से ही पूरा संचालन किया जाएगा और 2019 में एक बार फिर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य किया जाएगा । जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन निश्चित रूप से 2019 के चुनाव के लिए हमारा बढ़ता हुआ कदम है और हमने आज पुनः माननीय नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
कोलकाता में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से आजादी के बाद इस तरह का पहली बार यह देखने को मिला है कि लोकतंत्र में भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अनशन पर बैठना लोकतंत्र के लिए अशुभ है इस तरह का किसी भी नेता को नहीं करना चाहिए, यह देश की जनता के लिए बहुत ही गंदा संदेश है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-