पवन , सिकंदर और दिलीप ने काशी का बढ़ाया मान , अन्तराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था ने अंतर्राष्ट्री कोच के पद से किया सम्मानीय
हरियाणा के रोहतक में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था ( AIBA ) की तरफ से आयोजित 1 स्टार अन्तरष्ट्री कोच को ट्रेंनिग में काशी के दो नौजवानों ने परीक्षा पास कर अंतराष्ट्रीय कोच का पद दिया गया । रोहतक में 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोच के लिए ट्रेनिंग दी गई जिसमें भारत सहित 8 देशों के 106 कोच शामिल हुए । इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कुल 50 मुक्केबाज कोच शामिल हुए जिनमें से 47 कोच इस ट्रेनिंग को पास करने में सफल रहे । इन 47 कोचों में से तीन कोच पवन कुमार , सिकंदर पटेल और दिलीप सिंह वाराणसी मंडल से हैं जिन्होंने अन्तराष्ट्रीय कोच 1 स्टार लेवल की परीक्षा उत्तरीण कर अन्तराष्ट्रीय कोच की उपाधि प्राप्त किया । पवन कुमार जो मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले है जो सिगरा स्टेडियम में अपनी प्राथमिक ट्रेंनिग के बाद महाराष्ट्रा में बॉक्सिंग कोच के रूप में कार्यकर्त है । सिकंदर पटेल जो मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले है और साईं स्पोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच रूप में कार्यरत है जबकि दिलीप सिंह वाराणसी ले सिगरा स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच के पद पर कार्यरत है । अंतरराष्ट्रीय कोच का किताब मिलने के बाद इन सभी कोच के परिवार और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है । यह जानकारी उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री शशि प्रकाश सिंह ने देते हुए कहा कि एक साथ काशी के 3 प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय कोच की उपाधि मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-