*जनपद-सुलतानपुर*
*पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*-
*थाना धनपतगंज*
थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना धऩपतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 186/21 धारा 147/323/504/506/304 भादवि0 थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र स्व0 रामशरन यादव निवासी मुडुवा थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर को मुखबिर की सूचना पर मैं उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह हे0का0 अंसार अहमद व का0 अजीत कुमार सिंह द्वारा बेनीपुर रोड सिक्सलेन पुल के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा
2.उ0नि0 श्री सुशील कुमार
3.हे0का0 अंसार अहमद
4. का0 अजीत सिंह
*थाना बल्दीराय*
थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा से आज दिनांक- 21.08.2021 को मुकदमा वाद संख्या 2 / 18 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट का वांछित वारंटी मोहम्मद अफसर पुत्र शकूल अहमद निवासी चकमुसी थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर को आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*थाना गोसाईगंज*
प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा वादसंख्या 1205/2002 से संबंधित चार वारंटी अभियुक्त 1.बेचू पुत्र हबीब 2. आजाद अली पुत्र मोहम्मद करीम 3.करमउल्ला पुत्र सादुल्ला 4. तूफैल पुत्र तस्लीम अली निवासी ग्राम सेमरी दरगाह थाना गोसाईगंज सुलतानपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*थाना हलियापुर*
थानाध्यक्ष सैफुल्लाह अमद के नेतृत्व में थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-120/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त प्रदीप कुमार पाठक पुत्र राजकुमार पाठक निवासी खासा तिवारी का पुरवा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को कूरेभार मोड से 130 ग्राम नशीले पदार्थ ( डायजापाम ) व 250 रुपये नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
*151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही*
शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना-बंधुआकलां से 02, थाना धम्मौर से 06, थाना अखणडनगर से 02, कुडवार से 06, थाना लम्भुआ सै 06, थाना कादीपुर से 05, थाना जयसिंहपुर से 05 कुल 32 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-