September 26, 2026

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने रक्षाबन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने रक्षाबन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

 

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करते है। राखी का त्योहार भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का त्यौहार माना गया है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती है। भारत का राष्ट्र जीवन रिश्तों में ही एकात्मक बना रहता है।

श्री दीक्षित ने कोरोना महामारी के इस दौर में आमजन मानस से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकाल को मानते हुए इस पवित्र त्यौहार को मनायें।