ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि की विशेष रुचि से गांव हुआ जगमग! जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगने से चहुंओर फैला उजाला ही उजाला! एस एम श्रीवास्तव की कलम से!
सोनभद्र! म्योरपुर की वर्तमान शिक्षित युवा महिला ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल और उनके प्रतिनिधि श्री गणेश कुमार जायसवाल के कामों की चहुंओर सराहना हो रही है! यदि सिलसिले वार पूर्व से ले कर अब तलक हुये बदलाव की बात करें तो बहुत कुछ पहली बार देखने को मिल रहा है! पंचायत भवन जहां पहले मवेशी गोबर किया करते थे अब उस गेट पर हमेशा चहल पहल बनी रहती है!
वर्तमान प्रधान सारे काम घर बैठ कर करने के बजाय नियमानुसार पंचायत भवन और सम्बंधित स्थलों पर जा कर स्वय अपने हाथों सम्पन्न करा रही हैं! बिचौलिये और दलालों को दर किनार कर स्वय और अपने कर्मठ प्रतिनिधि के माध्यम से जनता की विभिन्न प्रकार की परेशानियों से रूबरु हो उसका समय से निस्तारण व उपाय बडी़ तेजी से हो रहा है!
यहां स्ट्रील लाइट का घोर अभाव था! अब गांव के लगभग सभी चट्टी चौराहे तिराहों पर स्वचालित स्ट्रीट लाइट लगवा दी गयी है जिससे रात्रि में पूरा गांव जगमगा उठा है! इसी कडी़ में ग्राम सभा म्योरपुर के सौजन्य से वन विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालय और कालोनियों में भी जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगवाई गयी है! कल मंगलवार को वन रेंज परिसर म्योरपुर में भी कयी जगह स्ट्रीट लाइट लगाई गयी जिससे कालोनी वासी काफी खुश हैं! क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री शहजादा इस्माइलुद्दीन और सदर बीट इंचार्ज श्री गोविंद कुमार गोड़, शिवकुमार यादव पेशकार संगीता यादव अंजलि सुनीता श्रीवास्तव पवन आदि सभी लोगों ने ग्राम प्रधान संगीता जी और गणेश जी का आभार प्रगट किया है!
जैसे कि बिजली विभाग की लचर ब्यवस्था है उसको देखते हुये ग्राम सभा के सौजन्य से गांव भर को रोशन करने का यह प्रयास सचमुच सराहनीय है! इसकी जितनी भी तारीफ की जाये कम है!



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-