वन्देभारत ट्रेन 18का अंतिम ट्रायल आज वाराणसी से दिल्ली
👇👇रेलवे विभाग के ट्रेन ट्रायल अधिकारी👇👇
- 👆👆रेलवे विभाग के ट्रेन ट्रायल अधिकारी👆
वन्देभारत ट्रेन 18का अंतिम ट्रायल आज वाराणसी से दिल्ली
ए. एम. पाण्डेय के साथ रिपोर्टर अजय चंद सेठ
130 के स्पीड से चली वन्देभारत ट्रेन
सभी सुविधाओं से परिपूर्ण
पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही करेंगे इसका उद्घाटन जनता को समर्पित होगी ट्रेन
मूल रूप से स्वदेशी निर्मित वंदे मातरम ट्रेन का अंतिम ट्रायल आज वाराणसी कैंट से नई दिल्ली के बीच किया गया इस अवसर पर जीएम ने ट्रेन का अंतिम निरीक्षण किया ट्रेन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर 1 से निर्धारित समय 3:45 से रवाना हुई ट्रेन के खासियत को Gm ने पत्रकारों के समीप मुखातिब होकर बताया कि
ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें मेट्रो की तर्ज पर यात्री डिब्बे के एक हिस्से में इंजन लगा हुआ है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री ड्राइवर केबिन को अंदर से देख सकते हैं। साथ ही ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, इंफोटेनमेंट समेत अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके प्रत्येक कोच में 52 सीट होंगी, वहीं सामान्य कोच में 78 सीटें होंगी।
बता दें कि 100 करोड़ की लागत वाली इस ट्रेन में यात्रा के दौरान वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, स्पर्श मुक्त जैव शौचालय, एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और उपस्थित यात्रियों और मौसम के अनुसार तापमान को कम ज्यादा करने में सक्षम मौसम नियंत्रण प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक देश में मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई इस अत्याधुनिक ‘ट्रेन वन्देभारत’ का ट्रायल वाराणसी से प्रयागराज के बीच में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर सफल रहा।
इसके ट्रायल के समय एम.वी.डी.इंडिया न्यूज के संपादक ए.एम.पांडेय जी और पत्रकार अजय चन्द सेठ जी मौजूद रहे और वाराणसी से प्रयागराज(इलाहाबाद)तक का सफर भी किया और रेलवे मंत्रालय के ट्रायल अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह(सी.डायरेक्टर)एम.के.पाण्डे(डायरेक्टर)संजय कुमार(ए.आर.ई.)समीर कुमार(ए.आर.ई.)अरविन्द कुमार सिंह(एस.एस.) रंजन(जे.आर.ई.)जयवीर चौरसिया,शैलेन्द्र कुमार(टेक्निकल इंजीनियर) मौके पे उपस्थित रहे।







More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max