मुहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी उप जिलाधिकारी ने की बैठक
गाजीपुर कासिमाबाद बहादुरगंज मुहर्रम पर्व को लेकर चौकी प्रांगण में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद विजय आनंद शाही वह उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भरत भार्गव के नेतृत्व में सभी ताजियादारी के सदस्यों के साथ बैठक हुई ।
क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद विजय आनंद शाही ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व नहीं मनाया जाएगा कोई भी ताजिया का निर्माण नहीं करेंगे नहीं सार्वजनिक स्थल पर रखा जाएगा ना ही कोई जुलूस निकालेगा। यह बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है मोहर्रम गम का पर्व है आप लोग पर्व को अपने अपने घर में ही मनाए। ईश्वर से प्रार्थना करें। यह खुशी का त्यौहार नहीं होता है उन्होंने मोहर्रम पर्व के बारे में प्रकाश डाला वही उप जिला अधिकारी कासिमाबाद भरत भार्गव ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम नगर क्षेत्र में चल रहा है ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 का टीकाकरण करा लें अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें । इस अवसर पर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार दुबे, मुस्तफा खान, परवेज खान, नौशाद अयान, अंजर शमीम, रामविलास राय पिंटू, सिराज अहमद खान, शाहनवाज शाह, जवाहरलाल, निसार अहमद, शोएब अहमद अंसारी, इस्माइल अहमद, इस्तेखार अहमद, हिसामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
सुनील गुप्ता

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-