October 13, 2026

प्रदेश सचिव देवेन्द्र का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत-राज सिंह

Spread the love

*प्रदेश सचिव देवेन्द्र का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

(कुशीनगर) समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव देवेन्द्र यादव का विधानसभा खड्डा मे प्रथम आगमन पर रविवार को कैम्प कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा ने आज एक किसान के बेटे को सम्मान देकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करने का काम किया है।समारोह को संबोधित करते हुए युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। जो कार्यकर्ता निष्ठा से पार्टी की सेवा करता है। उसको भी पार्टी समय आने पर सम्मान देती है। सपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सपा ने किसी के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया है। सपा ने प्रदेश का जितना विकास किया है। उतना अब तक की सरकारें नहीं की हैं। नवनियुक्त प्रदेश सचिव श्री यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस उद्देश्य के साथ मुझे प्रदेश सचिव बनाया है। उसको पूरा करना मेरा मकसद होगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी नौजवानों की बदौलत एक पुन: सरकार बनाकर प्रदेश को माडल बनाने का कार्य करेगी।इस कार्यक्रम में जिलाकोषाध्यक्ष उदय प्रताप शंकर, राजेश यादव मुन्ना,समाज सेवी विवेक आेझा, हर्ष दधिची,खड्डा ब्लाक अध्यक्ष संदीप साहनी जी, ने. नौ. ब्लाक अध्यक्ष सूरज यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव,पन्ने लाल यादव,दीनानाथ यादव,भोला यादव,दिवाकर यादव ,बृजेश सिंह शिवा,रामप्रताप ,बीरू राव, कमलेश यादव, जितेंद्र यादव, धनंजय निषाद ,रुस्तम, वीरेंद्र यादव, शिव बच्चन यादव, उपेंद्र यादव ,पंकज यादव ,धर्मेंद्र यादव, अब्दुल ,रंजीत यादव ,राजन शर्मा,दिग्विजय गोपाल यादव, धनन्जय,छोटेलाल,सुमन्त,

कुलदीप,सगीर,अलाऊद्दीन,चंचल, प्रिन्स,असरफ भी क्रांतिकारी साथी जोरदार तरीके से स्वागत कार्यक्रम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।