बहराइच में पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमें की वापसी, जांच की मांग
लखनऊ, 28 जुलाई, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने बहराइच जिले में वरिष्ठ पत्रकार सलीम सिद्दीकी पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग करते हुए संबंधित प्रकरण की जांच की मांग की है। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि बहराइच जिले में वक्फ संपत्ति के विवाद कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें रंजिश के चलते जिले के वरिष्ठ पत्रकार का नाम शामिल कर दिया गया है जबकि पत्रकार का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
टीबी सिंह ने मंगलवार को बहराइच जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए मामले में जांच कमेटी बनाने और पत्रकार का नाम दर्ज प्राथमिकी से हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार को फर्जी मुकदमें में फंसाने वाले दोषी पुलिस के लोगों पर भी कारवाई की जानी चाहिए। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों तक पूरी बात पहुंचायी गयी है और कारवाई की मांग की गयी है।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-