लखनऊ एनसीसी ग्रुप के डांस टीम का एनसीसी राज्य निदेशालय के लिए चयन।
ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ एनसीसी ग्रुप की डांस टीम की चयन प्रक्रिया 26 एवं 27 जुलाई 2021 को 19 यूपी गर्ल्स बटालियन लखनऊ में आयोजित किया गया। इस चयन प्रक्रिया में लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, के 50 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के करीब 500 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। इस चयन में कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर के दिशानिर्देश में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन लखनऊ के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कनौजिया के नेतृत्व में चयन समिति ने कैडेटों का चयन किया। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 62 कैडेटों का चयन विभिन्न गतिविधियों के लिए हुआ है, जिसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, लोक नृत्य, सोलो सांग, ग्रुप सांग, वाद्य यंत्र वादन, नाट्य मंचन एवं एंकरिंग आदि शामिल हैं।
यह टीम अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए गाज़ीपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी । इस प्रतियोगिता में चयनित टीम अगले वर्ष दिल्ली में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-