ए. एम. पाण्डेय के साथ रिपोर्टर अजय चंद सेठ
130 के स्पीड से चली वन्देभारत ट्रेन
सभी सुविधाओं से परिपूर्ण
पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही करेंगे इसका उद्घाटन जनता को समर्पित होगी ट्रेन
मूल रूप से स्वदेशी निर्मित वंदे मातरम ट्रेन का अंतिम ट्रायल आज वाराणसी कैंट से नई दिल्ली के बीच किया गया इस अवसर पर जीएम ने ट्रेन का अंतिम निरीक्षण किया ट्रेन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर 1 से निर्धारित समय 3:45 से रवाना हुई ट्रेन के खासियत को Gm ने पत्रकारों के समीप मुखातिब होकर बताया कि
ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें मेट्रो की तर्ज पर यात्री डिब्बे के एक हिस्से में इंजन लगा हुआ है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री ड्राइवर केबिन को अंदर से देख सकते हैं। साथ ही ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, इंफोटेनमेंट समेत अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके प्रत्येक कोच में 52 सीट होंगी, वहीं सामान्य कोच में 78 सीटें होंगी।
बता दें कि 100 करोड़ की लागत वाली इस ट्रेन में यात्रा के दौरान वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, स्पर्श मुक्त जैव शौचालय, एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और उपस्थित यात्रियों और मौसम के अनुसार तापमान को कम ज्यादा करने में सक्षम मौसम नियंत्रण प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक देश में मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई इस अत्याधुनिक ‘ट्रेन वन्देभारत’ का ट्रायल वाराणसी से प्रयागराज के बीच में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर सफल रहा था।








More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-