लखनऊ
लखनऊ विश्वविद्यालय के आनलाइन क्लास के वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट करने के आरोपी आदित्य सिंह को हसनगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह लविवि में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पकड़े जाने पर वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। कांपने लगा, चक्कर आने का बहाना करने लगा, जोर-जोर से चिल्लाने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि आरोपित मूल रूप से प्रतापगढ़ अजमेर शाह मानधाता का रहने वाला है। वह यहां डालीगंज में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते 18 जुलाई को लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय इतिहास और पुरातत्व विभाग के वाट्सएप पर आनलाइन क्लास चल रही थी, इसी दौरान किसी लड़के ने अश्लील फोटो डालने के साथ ही कमेंट डाल दिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकेशन के आधार पर दो दिन पहले हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान वह कांपने लगा। पागलों जैसी हरकतें करने लगा। यह देख पूछताछ कर रहे पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आदित्य को तत्काल पानी पिलाया गया। चाय दी गई और उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद आदित्य की रेकी कराई गई। पता चला कि उसे कोई बीमारी नहीं है। न ही वह पागल है। इसके बाद रविवार को उसे फिर बुलाया या साइंटिफिक तरीके से साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार की।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-