October 12, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1. *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शराब माफिया अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम धारा की गढ़ी थाना गौण्डा, अलीगढ़ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का कारोबार/व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण/सत्यापन कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध चल सम्पत्ति कीमत *5,30,65,600/-रु0 (पांच करोड तीस लाख पैसठ हजार छः सौ रुपये) को जब्त किया गया।

 

2. *एसएसपी * के निर्देशन में थाना खैर में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा *श्रमदान* कर *थाना परिसर की साफ-सफाई* की गई तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा *शस्त्रों की साफ-सफाई* की गयी ।

 

3. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना रोरावर पुलिस टीम ने 01 शातिर चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की टिर्री मय बैट्री बरामद ।

 

4. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने 01 शातिर चोर किया गिरफ्तार ।

 

5. *“आपरेशन खुशी”* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों से मिलाकर परिवार को लौटाई खुशियाँ ।

 

6. *एसएसपी * के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 22.07.2021 से चलाए जा रहे *प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह* के क्रम में आज दिनांक 25.07.2021 को पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चन्द्र* द्वारा वाहन चालकों एवं ई रिक्शा चालकों को *यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं *हेलमेट लगाकर चलने वाले दो-पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित* किया गया।

 

7. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना बरला पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र कारतूस बरामद ।

 

8. *आपरेशन-420* के तहत थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने 01 वाँछित अभियुक्त किया गिरफ्तार ।

 

9. *ऑपरेशन नार्को* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस ने एक अभियुक्ता की गिरफ्तार, अवैध नशीला पदार्थ व 8300/-रु0 बरामद ।

 

10. *आपरेशन निहत्था* के तहत थाना देहलीगेट पुलिस टीम ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र कारतूस बरामद ।

 

11. *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 66 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

12. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 28 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

13. *अग्निशमन यूनिट अतरौली, गभाना, तालानगरी* द्वारा कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों को चैक कर उनको चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया ।

 

14. *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 325 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 32500 /-रूपये शमन शुल्क वसूला गया । तथा *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले कुल 41 वाहनों, बिना हेलमेट-40 वाहन, , फॉल्टी नं0 प्लेट- 12 वाहन, बिना सीट बेल्ट- 29 वाहन, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर- 15 वाहन, ड्रिंक एण्ड ड्राइव- 06 वाहन चालकों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई ।