*लखनऊ से ब्रेकिंग न्यूज*
मासूम बच्चे के सामने ही उसकी माँ को दरोगा जी ने चौकी के कमरे में बन्द करके पीटने का आरोप बिलखते बच्चे को भी घसीटने का आरोप
सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबरगंज चौकी का मामला।
सूबे की राजधानी में यह सब ? पुलिस चौकी में बच्चे के सामने माँ की बर्बरतापूर्ण पिटाई, साफ साफ दिखाई दे रहा है और आवाज भी आ रही है, इससे ज्यादा कोई सबूत पेश करने की जरूरत थोड़े ही है, अत्यंत दुःखद मामला है, महिला आयोग व मानव अधिकार आयोग के साथ साथ हाईकोर्ट व माननीय सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान में लेना चाहिए, न्याय दिलाने के लिए बर्खास्तगी से कम कोई कार्यवाही नहीं होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आये। पुलिस विभाग में अच्छे ऑफिसर की कोई कमी नहीं है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से आम जनमानस में गलत संदेश जाता हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं व वरिष्ठ पत्रकारों को भी संज्ञान में लेना चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिले।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-