September 2, 2026

सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी हुए सख्त, बुलाई समस्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

*सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी हुए सख्त, बुलाई समस्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक*

 

*कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने दिए कड़े दिशा निर्देश*

 

*बैठक में समस्त शासकीय व प्राइवेट हॉस्पिटल्स के पदाधिकारी व ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाली कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी भी बैठक में रहे उपस्थित*

 

24 जुलाई 2021 लखनऊ।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा ज़ूम ऐप के माध्यम से तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड 19 संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड प्रबन्धन में लगे सभी अधिकारी तैयार रहे किसी भी हाल में कोविड संक्रमण को बढ़ने नही देना है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिये गए:-

 

1) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि टेस्टिग व ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही धनात्मक रोगी के कान्टैक्ट ट्रेसिंग करने की गति भी तेज की जाए और ट्रेस किये गए कान्टैक्ट की तत्काल टेस्टिंग करना सुनिश्चित कराया जाए।

 

2) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में बाहर से आये हुये लोगो की ट्रेसिंग टेस्टिग अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बताया कि शासनादेश के अनुसार जिस प्रदेश में विशेषकर माणीपुर मिजोरम त्रिपुरा महाराष्ट्रा गोवा ओड़ीसा व आधं्रप्रदेश में

धनात्कम रेट ज्यादा है तो वहॉ से आने वाले लोगो का आर टी पी सी आर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए और उनकी सम्पूर्ण ट्रेवल्स हिस्ट्री का विवरण लेना सुनिश्चित किया जाए।

 

3) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि

सभी स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूर्ण करनासुनिश्चित किया जाए। ताकि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस संक्रमण से बचाया जा सके।

 

4) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पिड्याट्रिक टेस्टिग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए और इन्फैक्शन प्रिवेंशन के निर्देशो का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि तृतीय वेव की तैयारी मे पिड्याट्रिक वार्डो की समुचित व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

 

5) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त हॉस्पिटलों के पदाधिकारियों के साथ आक्सीजन सप्लाई एवं उपभोग की स्थिती की भी समीक्षा की गयी। जिसमे सभी को इससे सम्बधित तैयारी करने के निर्देश दिये गए। साथ ही सभी हॉस्पिटलों को कोविड की दृतिय लहर की भाति तृतीय लहर में भी उससे दोगुनी तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

उक्त के अतिरिक्त सभी चिकित्सालय को मानवसंसाधन की भर्ती व अन्य व्यवस्थाए भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

6) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 50 बेड से अधिक वाले अस्पतालो मे आक्सीजन प्लान्ट लगाने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही चिकित्सालय में वैक्सीनेशन से सम्बधित आने वाली परेशनिया का साझा किया गया कि जिससे सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही ओपेन शेषन आर्गनाईज करने का सुझाव भी सुझाव दिया गया ।

 

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, समस्त हॉस्पिटलों के पदाधिकारी व ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाली कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।