May 9, 2026

कांवड़ियों के लिए हरिद्वार सीमा सील- अजय मिश्रा

Spread the love

*कांवड़ियों के लिए हरिद्वार सीमा सील*

 

रुड़की। कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार की सीमाएं 24 जुलाई से 6 अगस्त तक के लिए सील कर दी गई हैं। यहां गुरु पूर्णिमा के साथ कांवड़ मेले की शुरुआत होती है। हरिद्वार प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि कांवड़िए यहां न आएं। अगर वे आए तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा या फिर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड के आईजी (कानून व्यवस्था) वी.मुरुगेशन ने कहा कि गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने खास व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के कांवड़ सेवा संघ यहां से टैंकरों में भरकर गंगाजल ले जा सकते हैं। उसके लिए इन संघों को अपने जिले की पुलिस से लिखित रूप में अनुमति लेकर हरिद्वार आना होगा।