June 24, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण- अजय मिश्रा

Spread the love

‼ *आज दिनांक 23.07.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼

 

1. *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से थानों के वार्षिक निरीक्षण / भ्रमण के क्रम में आज *थाना छर्रा का वार्षिक निरीक्षण* किया गया ।

 

2. *एसएसपी महोदय* द्वारा विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु *थाना गंगीरी में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का उद्धघाटन/शुभारंभ* किया गया।

 

3. *ऑपरेशन खुशी* के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने रास्ता भटकी बच्चियों को उनके परिजन से मिलाकर परिवार की लौटाई खुशियां ।

 

4. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना इगलास पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद ।*

 

5. अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, सर्राफा, वित्तीय प्रतिष्ठानों तथा आस-पास खड़े *संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण सायरन, सीसीटीवी कैमरे* इत्यादि को चैक किया गया ।

 

6. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना सिविल लाइन्स पुलिस टीम ने सोशल मीडिया में अवैध असलहा लहराने पर एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस बरामद ।

 

7. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना सासनीगेट पुलिस टीम ने एक अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद ।

 

8. *ऑपरेशन निहत्था* के तहत थाना मडराक पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा,कारतूस बरामद ।

 

9. *ऑपरेशन खुशी* के तहत थाना मडराक पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे को उसके परिजन से मिलाकर परिवार की लौटाई खुशियां ।

 

10. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने जिला बदर अभियुक्त को जनपद की सीमा के अन्दर पाये जाने पर किया गिरफ्तार, भेजा जेल ।

 

11. इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर की मदद से अन्य स्कूटी की नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चलाने वाले को यातायात पुलिस ने पकड़कर की कार्यवाही।

 

12. *फायर सर्विस अलीगढ़ द्वारा नुमाईश मैदान के सामने, तहसील कोल के पीछे गहरे गढ्ढे में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना पर बन्नादेवी की रेस्क्यू टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचकर गढ्ढे में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया ।*

जनपद में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चैक कर उसके चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण दिया गया ।

 

13. *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 66 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।

 

14. *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 13 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।

 

15. *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 435 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 80000 /-रूपये शमन शुल्क वसूला गया । तथा *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले कुल 36 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।