‼️*एसएसपी अलीगढ़ ने थाना गंगीरी में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का किया उद्घाटन/शुभारम्भ ।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना गंगीरी में *नवनिर्मित विवेचना कक्ष* का उद्धघाटन/शुभारंभ किया गया।
▪️एसएसपी महोदय ने आदेशित किया कि सभी दरोगा या विवेचक *ग्रुप डिस्कशन* अवश्य किया करें बहुत सी भ्रांतियां ग्रुप डिस्कशन से ही दूर हो जाती है और *विवेचना में गुणवत्ता* आती है ।
▪️विवेचना कक्ष में अभिलेखों को रखने के लिए अलग से अलमारियां भी दी गई हैं साथ ही लैपटॉप आदि चलाने के लिए व्यवस्था है ।आगन्तुकगण व कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है ।
▪️उपरोक्त कक्ष से वीडियोग्राफी के साथ बयान आदि देने में भी सुविधा होगी और बयानकर्ता व्यक्ति को भी बयान देने में सहूलियत होगी ।
▪️इसके लिए विवेचना कक्ष में बड़ी-बड़ी मेज लगा करके आपसे में विवेचक लोग विचार विमर्श करें जिन्हें थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी लीडरशिप करें ।
*थाना गंगीरी में कर्मचारियों के रहने की असुविधा को देखते हुए उनके निवास के लिए बहुमंजिला बैरिक का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन बहुमंजिला बैरिक का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य शीघ्र सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।* ‼️

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-