April 17, 2026

रहस्यमयी तरीके से लापता युवक की छानबीन शुरू- सुशील झा

Spread the love

*दुमका 🙁 झारखंड)*

– – – – – – – – – – – – – –

सरैयाहाट ब्रेकिंग न्यूज

– – – – – – – – – – – – – –

*रहस्यमयी तरीके से लापता युवक की छानबीन शुरू*

 

सरैयाहाट थानान्तर्गत मंडलडीह गाँव से खबर आ रही है कि :-

गाँव के सोनू पोद्दार नाम का व्यक्ति, जो गुजरात में प्राईवेट जाॅब में है , जिसे ग्रामीणों द्वारा दिनांक-24/6/21 को सुबह 7:00 बजे अपने घर आया हुआ देखा गया था । परन्तु जिसे फिर आजतक दुबारा किसी भी ग्रामीणों के द्वारा दिखाई नहीं पड़ा है । सी.आई.बी. मेंम्बर द्वारा किए गए पूछताछ में भी लापता युवक की पत्नी ने 24/6/21 को घर आने की बात स्वीकारी है । कुछ ग्रामीण द्वारा युवक को अंतिम बार 7 जुलाई को भी देखा गया है । जिसके बाद से युवक का मोबाइल स्वीच ऑफ है ।

इधर ,लगभग 2 साल के बाद अपने घर को लौटे उक्त युवक की अनुपस्थिति में ही युवक के घर-आगमन के ठीक दो दिन पूर्व, पत्नी को हुए नवजात शिशु भी गायब है ।

लापता युवक के बच्चों द्वारा बताए तथ्यों के अनुसार घर को आए अल्पशिक्षित व सीधेसादे युवक को किसी डाॅक्टर के द्वारा घर आकर ही कोविड बोलकर एक सूई दी गई थी , जो पाॅयजन की हो सकती है । जो चंद मिनट बाद बेसुध होकर गिर पड़ा था ।

अब यहाँ पर ये देखा जा रहा है कि अगर बच्चों द्वारा सच बताए जा रहे बातों पर ध्यान दिया जाय , तो फिर युवक गया कहाँ ?

और नवजात शिशु गया कहाँ ?

इधर नाॅर्मल डिलीवरी में उक्त युवक के पत्नी की सहायता करने प्रसूति के घर 11:00 बजे रात मे पहुंची एक दाई के द्वारा कहा जा रहा है कि जिन्दा उत्पन्न हुए शिशु के पेट में किसी चाकू से कटा हुआ रक्तरंजित निशान पाया गया था । प्रसूति के घर दाई का जाना भी सभी ग्रामीणों को पता है । परन्तु नवजात शिशु और लापता युवक कहाँ गया , ये गंभीर तथ्य है ।

इस घटित संभावित दोहरे अपराध की आशंका पूरे ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है । साथ ही, लापता युवक के घर पर आए संदिग्ध डाॅक्टर के अवैध संबंधों की चर्चा की जा रही है , जिस आधार पर, घर के अंदर ही दोहरे कांड को अंजाम दिए जाने की बात पड़ोसियों द्वारा कही जा रही है ।

….हलांकि इस बावत , गाँव के फनी मिर्धा नाम के एक उम्रदार ग्रामीण के द्वारा सरैयाहाट थाना में कुछ दिन पूर्व, संबंधित आवेदन भी दिया गया है । जिसपर अभीतक कोई छानबीन नहीं की गई है ।

इस संबंध में C.I.B.टीम को आवेदन प्राप्त हुआ है ।

घर में ही लापता हो चुके युवक और नवजात शिशु को गायब किए जाने की आशंका पूरे ग्रामीणों को चौंकानेवाली बन चुकी है ।

सभी स्तब्ध ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से छानबीन और उद्भेदन के साथ न्याय की अपेक्षा की जा रही है ।

 

सुशील झा