*भारत समाचार के प्रधान संपादक का पलटवार…कहा उत्पीड़न के उद्देश्य से की जा रही छापेमारी*
लखनऊ : सिर्फ़ ब्रजेश मिश्रा के यहाँ ही छापा नहीं पड़ा है। भारत समाचार चैनल के स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह भी इसके लपेटे में हैं। वीरेंद्र का आवास लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में है। यहाँ भी छापा मारने इनकम टैक्स की टीमें पहुँची हैं। ये भी पता चला है कि भारत समाचार चैनल के विभिन्न कार्यालयों पर भी आयकर की टीमों ने छापेमारी की है।
भारत समाचार चैनल शरणागत होने की बजाय अपने चैनल पर छापेमारी के ख़िलाफ़ जमकर खबरें चला रहा है
भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ़ बृजेश मिश्रा ने बयान जारी कर कहा है कि उत्पीड़न के उद्देश्य से छापेमारी की गई है। सच के साथ हमेशा खड़ा रहा है भारत समाचार और आगे भी खड़ा रहेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-