उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं साहित्यकार श्री उर्मिल कुमार थपलियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री थपलियाल ने अपनी प्रतिभा से रंगमंच और साहित्य जगत को समृद्ध किया। श्री थपलियाल के निधन से कला और साहित्य जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-