August 31, 2026

पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद- अजय मिश्रा

Spread the love

🔹 *पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद* 🔹

आज दिनांक 20 /7/21 को समय करीब 21 :40 बजे *थाना क्षेत्र सिहानीगेट लोहिया नगर चौकी के पास* पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक बाइक जिस पर दो लड़के सवार थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया गया, तो नही रुके और भागने लगे, पुलिस पार्टी द्वारा बाइक सवारों का पीछा किया गया , तो बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेज गया है। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का एक साथी मौका पाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम कॉम्बिंग कर रही है। घायल बदमाश की पहचान सत्यम पुत्र दिनेश निवासी बम्हेटा कविनगर के रूप में हुई है, गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है । घायल बदमाश के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल , 315 बोर का तमंचा 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । *नोट* :- *गिरफ्तार अभियुक्त पर गाजियाबाद के 07 मुक़दमे व गौतमबुधनगर के 04 मुक़दमे पंजीक्रत है । गिरफ्तार अभियुक्त जनपद गाजियाबाद के स्नेचिंग के मुकदमे में भी वांछित है।*