रिलायंस जियो अब सिर्फ टेलीकॉम सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि आपके घर की 24 घंटे निगरानी, आपका मनोरंजन और खरीदारी भी करेगा। इसके लिए कंपनी ‘जियो गीगा फाइबर’ अल्ट्रा हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर रही है। इसके तहत राउटर, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की सुविधा मिलेगी। इससे आपका घर पूरी तरह वाई-फाई कवरेज में होगा। घर का हर उपकरण, प्लग प्वाइंट और स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। मोबाइल हैंडसेट के जरिये घर के सभी उपकरणों को चलाया या बंद किया जा सकेगा।
जियो गीगा फाइबर सेवा में बड़ी टीवी स्क्रीन पर अलट्रा एचडी इंटरटेनमेंट, मल्टी पार्टी वीडियो कांफ्रेंसिंग, वर्चुअल रियलिटी गेमिंग और डिजिटल शॉपिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसे घर में लगाने में महज एक घंटा लगेगा। इस सुविधा से देश के 5 करोड़ घरों को जोड़ा जाएगा।
साथ ही देश के 1,100 शहरों के घरों, छोटे-बड़े कारोबारियों, छोटे व मझोले उद्यमों और बड़े उद्यमों को ‘जियो गीगा फाइबर’ से जोड़ा जाएगा। कंपनी का दावा है कि सुविधा शुरू होने के बाद देश दुनिया के पांच शीर्ष ब्रॉडबैंड वाले देशों में शुमार हो जाएगा। फिलहाल इस मामले में भारत दुनिया में 134वें नंबर पर है।
ग्राहकों को 2,999 रुपये में मिलेगा जियो फोन-2
रिलायंस ने 501 रुपये में हैंडसेट लांच करने के 15 साल बाद बृहस्पतिवार को कंपनी की 41वीं सालाना आम सभा (एजीएम) में फिर 501 रुपये में मोबाइल हैंडसेट वाले मानसून हंगामा ऑफर की घोषणा की। रिलायंस उपभोक्ताओं को 21 जुलाई से पुराने जियो फोन के बदले 501 रुपये में नया जियो फोन-2 मिलेगा।
कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि नए उपभोक्ताओं को जियो फोन-2 2,999 रुपये में मिलेगा इनका पंजीकरण 15 अगस्त से शुरू होगा।

More Stories
CM का निर्देश, ईद-अक्षय तृतीया पर सुचारू रहे बिजली*
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को एक मई से जेब ढीली करनी होगी
इन्हें करना है राशनकार्ड सरेंडर, नहीं तो जांच के बाद होगी वसूली-