*सबरी प्रपात में चार सैलानी डूबे, 3 मिले चौथे की तलाश जारी*
*चित्रकूट ब्रेकिंग।* कोरोनाकाल में भी बेपरवाह लोग टूरिस्ट प्लेस में जाने से बाज़ नहीं आ रहे। सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने सबरी जल प्रपात में अतर्रा बाँदा निवासी साहू परिवार के 4 लड़के सबरी जल प्रपात घूमने आए थे जहाँ नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में चारों सैलानी डूबे। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि 2 लड़को को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है लेकिन हालत नाजुक होने के चलते आनन फानन में मझगवां चिकित्सालय भेजा गया है वहीं आकाश नामक लड़का ठीक अवस्था मे थाने भेजा गया है और चौथे युवक लाला की जलकुण्ड में गोताखोर व पुलिस टीम तलाश कर रही है।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*

More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-