लखनऊ
गोमती नगर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ0 नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एडीएम ट्रांस गोमती विश्वभूषण मिश्रा की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
नूतन ठाकुर का दावा की बिना अवकाश लिए एडीएम ट्रांस गोमती लखनऊ विश्वभूषण मिश्रा ने राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लिया है।
डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सिटी में भेदभाव किया जा रहा है अभी कुछ दिन पहले कई छात्रों को इसलिए निकाला गया कि वह रेगुलर आ नहीं रहे थे और कहीं और कार्यरत थे।
ऐसे में एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा द्वारा एडमिशन लिया जाना भेदभाव को जाहिर करता है।
जिसको लेकर गोमती नगर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।
अपनी शिकायत में कहा है कि मामला गंभीर है इस पर कार्रवाई हो।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-