*@shahjahanpurpol*
*सराहनीय कार्य दिनांक 17.07.2021*
*थाना कटरा पुलिस मिली बडी कामयाबी,*
*अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 02 करोड रूपये कीमत की 02 किलोग्राम अफीम सहित 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार ।*
श्री एस.आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो की गिरफ्तारी हेतु श्री संजीव कुमार बाजपेयी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्री परमानन्द पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन मे थाना कटरा की पुलिस टींम को एक बडी कामयाबी हासिल हुई ।
दिनांक 16.07.21 को श्री प्रवीण कुमार सोलंकी, थाना कटरा के कुशल नेतृत्व मे थाना कटरा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 15.20 बजे हुलासनगला चौकी से फाटक की तरफ करीब 40 मीटर की दूरी पर अभियुक्तगण 1. केसरी 2. कल्लू को 01-01 किलो ग्राम अफीम कुल 02 किली ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 332/2021 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम केसरी उपरोक्त व मु0अ0सं0 333/2021 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम कल्लू उपरोक्त पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया जायेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. केसरी पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
2. कल्लू पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
*बरामदगी का विवरणः-*
1-02 किलो अफीम बरामद ( अंतर्राष्ट्रीय कीमत 02 करोड रूपये । )
*विवरण पूछताछः-*
अभियुक्तगण ने पूछताछ मे बताया कि हम लोग वीरेश निवासी नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली व ओमपाल निवासी झिंझरी थाना भमौरा जनपद बरेली जो वर्तमान मे स्वास्तिक नर्सिंग होम के पीछे बरेली मे रहता है । इन्ही दोनो से अफीम को खरीदकर पंजाब ले जाकर हाईवे किनारे होटलो पर बेच देते है जिससे हमे काफी बचत हो जाती है । पिछले कई वर्षो से हम इस काम मे लगे हुए है वीरेश व ओमपाल झारखण्ड से माल लाते है । अभियुक्तो के अन्य राज्यों/ जनपदों से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । पूछताछ से जो तथ्य प्रकाश मे आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी
*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0 332/2021 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कटरा जनपद शाह0
2-मु0अ0सं0 333/2021 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कटरा जनपद शाह0
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. श्री प्रवीन सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा जनपद शाह0
2. उ0नि0 श्री सतेन्द्र कुमार थाना कटरा जनपद शाह0
3. हे0का0 29 जितेन्द्र कुमार थाना कटरा जनपद शाह0
4. हे0का0 56 प्रमोद कुमार थाना कटरा जनपद शाह0
5. का0 2267 रोहित तोमर थाना कटरा जनपद शाह0
6. का0 2282 अंकुर मलिक थाना कटरा जनपद शाह0
7. का0 2045 विकास कुमार थाना कटरा जनपद शाह0
8. का0 2057 रोहित चौहान थाना कटरा जनपद शाह0
9. का0 192 गौरव तोमर थाना कटरा जनपद शाह0





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-