*कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश*
● प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। जनपद अलीगढ़, हाथरस, कसगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यह संतोषप्रद है कि जुलाई में अब तक प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.04 रही है। विगत दिवस 38 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 36 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल लखनऊ जनपद में ही दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।
● कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग जारी रखा जाना आवश्यक है। ऐसा देखा जा रहा कि हाई पॉजिटिविटी रेट वाले कतिपय राज्यों से ट्रेन/हवाई जहाज/बस आदि से समूह में उत्तर प्रदेश आ रहे लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएं।
● प्रदेश में अब तक 06 करोड़ 18 लाख 53 हजार 252 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। अब अगले 10 दिन प्रदेश में फोकस्ड टेस्टिंग का विशेष अभियान आज से 10 दिवसीय फोकस्ड संचालित किया जाए। इसमें 05 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में और 05 दिन शहरी क्षेत्रों में टेस्टिंग की जानी चाहिए।
● एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में 02 लाख 60 हजार 581 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 88 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 140 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.04% रही। वर्तमान में 1,339 एक्टिव केस हैं। 1,118 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। अब तक 16 लाख 83 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
● प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक 03 करोड़ 95 लाख 26 से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 03 करोड़ 32 लाख 16 हजार से अधिक लोग पहली डोज प्राप्त करने वाले हैं।कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।
● जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएचसी/पीएचसी को गोद लेकर व्यवस्था सुदृढ़ करने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। नगर निकायों में पार्षदों ने भी आगे बढ़कर स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है। ऐसे ही समवेत प्रयास से हमारा स्वास्थ्य तंत्र और बेहतर हो सकेगा।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री