October 18, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व बाइक बरामद- अजय मिश्रा

Spread the love

🛑 *पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व बाइक बरामद*🛑

 

🔹 *आज दिनाँक 15.07.21 की रात्रि को थाना लोनी क्षेत्र के निठौरा चिरौडी मार्ग पर दौराने चेकिंग एक शातिर बदमाश संजीत खारी उर्फ जीता पुत्र श्योराज सिंह निवासी खानपुर थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद को पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार बदमाश पर 25000 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया, जिसको उपचार हेतु हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न अपराध के लगभग 17 मुकदमे दर्ज है। बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व 01 बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश का एक साथी सोनू डेडा पुत्र रेंक सिंह निवासी DLF कॉलोनी थाना लोनी अंधरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है।* 🔹