यूपी : प्रदेश में पहली बार राजधानी के बाहर होगी कैबिनेट बैठक पूरा सरकारी अमला अपने तामझाम के साथ कुंभ में रहेगा मौजूद
योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में प्रयागराज के कुंभ में होगी कैबिनेट की बैठक
बैठक में सवर्ण आरक्षण के मानकों को आज मिलेगी मंजूरी इसके संशोधित मेरिट के रोस्टर को भी मंजूरी मिल जाएगी
इसके अलावा बैठक में उरी सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को टैक्स फ्री करेगी जिसका फैसला मंत्रिपरिषद में लिया जाएगा
इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में अयोध्या में लगने वाली भगवान राम की मूर्ति के लिए जमीन देने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा
एक बड़ा फैसला लेते हुए मंत्री परिषद में कुष्ठ रोगियों को भी प्रधानमंत्री आवास देने के लिए पात्रों में शामिल किया जा सकता है इसके लिए ग्राम विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है
इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में एनसीआर में बन रहे कार्य एवं निबंधन अधिकारियों के भवन के लिए कुछ विशेष टीमों के इस्तेमाल के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है
इसके साथ ही कुंभ में होने वाली इस मंत्रिपरिषद की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण हरिद्वार में हर की पैड़ी की तर्ज पर गंगा और यमुना के संगम को उसी तरह का स्वरूप देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है जिस से प्रयागराज वासियों को तोहफा मिल सकता है
इसमें कुंभ के तीर्थ यात्रियों को कुछ सुविधाओं और छूट की स्वीकृति भी संभव है
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में केजीएमयू, लोहिया संस्थान एवं पीजीआई के कर्मचारियों को एम्स के बराबर भत्ते देने का प्रस्ताव भी शामिल है
इसके साथ ही महिला दुग्ध उत्पादन संघ शाहजहांपुर के संचालन को राष्ट्रीय डेयरी संस्थान के हाथों सौंपने का प्रस्ताव है इसके लिए प्रस्ताव आज बैठक में लाया जा सकता है जिसे मंजूरी भी मिल सकती है
कुंभ में होने वाली बैठक के लिए सभी अफसर मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के प्रमुख सचिव रहेंगे मौजूद।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-