‼ *आज दिनांक 14.07.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *प्रभारी निरीक्षक थाना विजयगढ़* द्वारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए *त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु* थाना क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं, प्रधानों ,चौकीदारो व सम्भ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिग की गई।
2- *क्षेत्राधिकारी प्रथम श्री राघवेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी तृतीय श्री श्वेताभ पाडेंय* द्वारा व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पडने वाली *शराब की दुकानों* की चैकिंग की गयी ।
3- *ऑपरेशन नार्कों* के तहत थाना गांधीपार्क व थाना खैर पुलिस टीम नें 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार, कब्जे से 380 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद ।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 01 मो0सा0 पेंशन प्रो बरामद ।
5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद ।
6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने 03 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा,कारतूस व लूटे गए रुपये बरामद ।
7- *#ऑपरेशन_खुशी* के तहत थाना विजयगढ़ पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को बरामद कर उसके परिवारीजनों से मिलाया तो परिजनों के खिल उठे चेहरे ।
8- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 99 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
9- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 32 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
10- *थानाध्यक्ष बरला* द्वारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए *त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु* थाना क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं, प्रधानों ,चौकीदारो व सम्भ्रात व्यक्तियों के साथ मीटिग की गई ।
11- *मुख्य अग्निशमन अधिकारी* द्वारा खतरनाक श्रेणी की औधोगिक इकाई मैसर्स विजय केमिकल्स इण्डस्ट्रीज, प्लाट नम्बर सी-221, सेक्टर-द्वितीय, तालानगरी एवं दिल्ली सहार रेजीडेन्सी असदपुर क्याम, एटा बाईपास रोड, अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण का निरीक्षण कर सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तथा फायर सर्विस अलीगढ़ द्वारा जनपद में कोविड सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया।
12- *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा बैंक,सर्राफा मार्केट,वित्तीय प्रतिष्ठानों की चैकिंग की गयी ।
13- *ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस* द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 930 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 1,17,300 /-रूपये शमन शुल्क वसूला गया एवं 31 बिना मास्क चालान, 10,700/-रू0 शमन शुल्क वसूला गया। तथा *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले कुल 55 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-