*लद्दाख में फंसे यूपी के मजदूरों को एअरलिफ्ट कराने की तैयारी*
बिजनौर। बेगावाला थानाक्षेत्र के मजदूरों को एक ठेकेदार जम्मू में मजदूरी दिलाने नाम पर कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर लेकर चला गया। वहां मजदूरों को छोड़कर ठेकेदार भाग गया। पहाड़ी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी होने से मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गांव वाले इकट्ठा होकर भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी के पास पहुंचे और सारा मामला बताया। ऐश्वर्य चौधरी ने डीएम को मामले से अवगत कराया है। वे मजदूरों को लाने के लिए खुद जम्मू जाने की तैयारी कर रहे हैं। मजदूरों को एयरलिफ्ट कराकर लाने की बात कही जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-