झारखंड भूमि अधिग्रहण कानून के बिरोध में आगामी 5 जुलाई को सम्पूर्ण झारखंड बंद सफल करने को लेकर विपक्ष दलो जेएमएम, जेवीएम, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम की बैठक सम्पन्न हुई । दलों ने मिलकर रणनीति बनाई। बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ । बैठक में प्रमुख सभी केंद्रीय नेताओ में जेवीएम केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह , पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक कुणाल षाड़ंगी , रामदास सोरेन, जटाशंकर पांडेय, बिजय खान, बबुआ सिंह,अम्बिका बनर्जी,आलोक बाजपेयी, रामाश्रय प्रसाद , शशि कुमार, पप्पू सिंह, सहित सैकड़ों बिभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
जेवीएम केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ने झारखंड बंद सफल करने को लेकर कहा की हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी 5 जुलाई झारखंड बन्द में लोकतंत्र , गांधीवादी एवं अहिंसा वादी तरीके से सड़कों पर उतरेगी ।

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-