April 17, 2026

अवैध बालू के कारोबार में प्रशासन और पदाधिकारी निष्क्रियता-सुशील झा

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*अवैध बालू के कारोबार में प्रशासन और पदाधिकारी निष्क्रियता*

 

🔹️ एन.जी.टी. की रोक के बावजूद जिले के सरैयाहाट प्रखंड में अवैध बालू का धड़ल्ले से चल रहा है कारोबार ।

🔹️ प्रखंड के बरमनियां पंचायत के सिमरिया घाट के पास मोतिहारा नदी से होता है प्रतिबंधित बालू का उठाव ।

🔹️ दिन के उजाले में ही नदी से दर्जनों ट्रैक्टर बालू उठाकर प्रखंड के चंदुबथान पंचायत के रांकुडीह के पास एक मैदान में डंप किया जाता है बालू । जिसे रात के अंधेरे में ट्रक में लोड कर भेजा जाता है दूसरे राज्य ।

🔹️ बालू के इस अवैध कारोबार में ट्रैक्टरवालों से लेकर बालू माफियाओं तक से की जाती है बंधी हुई हफ्ता वसूली । जिस कारण ही नहीं की जाती है कोई कार्रवाई । और पदाधिकारी के द्वारा अक्सर कहा जाता है –

“पता लगाकर की जाएगी कार्रवाई ।”

🔹️ बहरहाल, प्रतिबंधित बालू के अवैध उठाव से नदी के तटवर्ती गाँवों में हो सकता है प्राकृतिक नुकसान

 

सुशील झा