October 19, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होगा संघ- अजय मिश्रा

Spread the love

*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होगा संघ*

 

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले संघ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। साथ ही कोरोना के चलते डेढ़ साल से बंद पड़ी शाखाएं नए सिरे से शुरू होगी। इसे हाइटेक कैसे बनाया जाए, इसको लेकर देशभर के पदाधिकारियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। यह निर्णय चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्य धाम परिसर में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की बैठक के दूसरे दिन शनिवार को लिया गया।