*हरदोई, ब्लॉक प्रमुख चुनाव.*
समस्त प्रिय / आदरणीय,
आज, यानि 10-जुलाई-2021, को आयोजित मतदान एवं तदुपरांत मतगणना का समस्त कार्यक्रम भयमुक्त वातावरण में 100% निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न हुआ है।
इसके लिए न केवल पुलिस-प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत एवं टीम भावना कारगर रही है, वरन् समस्त माननीय जनप्रतिनिध गण, विभिन्न संगठनों के संभ्रांत कार्यकर्ता गण और सुधी मीडिया बन्धुओं का भी पर्याप्त सहयोग हमें प्राप्त हुआ है, जिसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।
साथ ही, भविष्य हेतु भी हमें पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलजुल कर पूरी *एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना* के साथ काम करते हुए, तथा *संवाद, समन्वय और सहयोग* नामक तीन अचूक मंत्रों का सम्यक् सदुपयोग करते हुए समस्त आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने में सफल होंगे।
अब तक प्रदान किए गए समस्त सहयोग एवं सद्भावना के लिए पुनश्च धन्यवाद एवं सभी को अगणित हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिन्द !
*ज़िलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-